Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 26
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

जेपीएससी मामले में सरकार कर रही त्वरित कार्रवाई : सांसद

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
जेपीएससी मामले में सरकार कर रही त्वरित कार्रवाई : सांसद
विज्ञापन

जेपीएससी मामले में हेमंत सरकार ने त्वरित कार्रवाई की, अबतक 20 गिरफ्तार, ईडी जांच शुरू : सांसद सुखदेव भगत   

राहुल गांधी ने साफ कहा - शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर लाठीचार्ज बर्दाश्त नहीं 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। लोहरदगा के लोकसभा सांसद सुखदेव भगत ने जेपीएससी छात्र आंदोलन और सरकार की कार्रवाई पर कहा कि हेमंत सोरेन जी स्वयं बहुत संवेदनशील हैं। उन्होंने पूरी तत्परता और सतर्कता से कार्रवाई की है। आपने देखा होगा खढरउ के जो अध्यक्ष रहे थे वो कल उकऊ ने गिरफ्तार किया। टोटल 20 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।उन्होंने बताया, ईडी ने केस भी दर्ज कर लिया है। ईडी की एंट्री हो गई है। 

छात्रों के आंदोलन पर श्री भगत ने कहा, राहुल गांधी ने कहा- कोई भी शांतिपूर्ण प्रदर्शन है तो उस पर लाठीचार्ज बर्दाश्त नहीं होगा। राहुल गांधी जी ने आंदोलनकारी छात्रों से बातें भी कीं। सांसद ने आरोप लगाया, छात्र बहुत शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रख रहे थे। लेकिन भाजपा युवा मोर्चा और उनकी अनुषांगिक ईकाइयां एक स्पेस ढूंढ़ रही थीं।

वो नहीं चाहते थे कि समस्या का निदान हो। सीमावर्ती क्षेत्रों से लोग लाये गये थे। उपद्रवी तत्व छात्र नहीं थे। श्री भगत ने कहा, हेमंत सोरेन ने आईआईएम, आईएसएस और मैनेजमेंट के लोगों के साथ छात्रों से भी सुझाव मांगे। बहुत ट्रांसपेरेंट तरीके से काम हो रहा है। सीआईडी भी बहुत ट्रांसपेरेंट तरीके से काम कर रही है।

विज्ञापन