सड़क पर शुरू किया धरना-प्रदर्शन
टीम एबीएन, रांची। रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्र विधानसभा के गेट नंबर एक पर पहुंच चुके हैं। यहां छात्रों ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। मौके पर पुलिस बल तैनात है। स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास जारी हैं। सीएम छात्रों के आने से पहले विधानसभा से निकल चुके थे।
सीएम के निकलने के बाद सुरक्षा बल भी जब सुस्त हुए तो छात्रों का सैलाब विधानसभा की ओर मार्च किया और एक निम्बर गेट कर आ धमाके। सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों ने भी छात्रों के जनसैलाब को रोकने की हिम्मत नहीं की क्योंकि सुरक्षा कर्मियों से अधिक छात्रों की संख्या थी।
छात्र विधानसभा गेट नंबर एक पर बीच सड़क पर धरने पर बैठ गये हैं। यहां पर राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी और भारत माता की जय के नारे लगाये जा रहे हैं। बीच सड़क कर धरना पर बैठे छात्रों ने कहा कि अब यहीं पर हम लोग रहेंगे, जब तक मुख्यमंत्री छात्रों की मांगों को नहीं सुनते हैं तब तक यहीं पर धरना जारी रहेगा।
छात्रों ने तीन पुलिसकर्मियों को कुचल दिया है : पारस राणा
रांची सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि 90 फीसदी छात्र शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे हैं , लेकिन 10% किसी की बात नहीं मान रहे हैं। अगर भीड़ में 700-1000 छात्र किसी की बात नहीं सुन रहे हैं, यहां तक कि अपने प्रतिनिधियों की भी नहीं, और उन्होंने बैरिकेडिंग तोड़ दी है।
बैरिकेडिंग को धकेलते हुए तीन पुलिसकर्मियों को कुचल दिया है। फिर भी पुलिसकर्मियों ने संयम बरता है। उन्होंने पुलिस बल पर पत्थर भी फेंके हैं। फिर भी, हमने बहुत कम समय के लिए ही सख्ती दिखाई क्योंकि वे सभी छात्र हैं। हम सभी से शांति बनाये रखने और हिंसा न करने की अपील कर रहे हैं।