छात्र आंदोलन के समर्थन में झारखंड भाजपा ने कल बुलाया रांची बंद
टीम एबीएन, रांची। विधानसभा घेराव के दौरान छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में झारखंड भाजपा ने कल (11 अगस्त) रांची बंद का आह्वान किया है। पार्टी ने छात्र आंदोलन के समर्थन में सरकार के खिलाफ विरोध तेज करने की बात कही है।