स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना
एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा/ रांची। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को उनके 51वें जन्मदिन के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल नेतृत्व की कामना करते हुए कहा कि झारखंड के विकास और जनकल्याण के लिए उनका नेतृत्व महत्वपूर्ण है।
पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के सर्वांगीण विकास, सामाजिक न्याय और गरीब, आदिवासी, दलित, पिछड़े एवं वंचित वर्गों के उत्थान के लिए लगातार कार्य किया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में झारखंड विकास की नयी ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा और राज्य की जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने की दिशा में सरकार निरंतर आगे बढ़ती रहेगी।
उन्होंने कहा कि झारखंड की पहचान उसकी समृद्ध संस्कृति, प्राकृतिक संसाधनों और आदिवासी परंपराओं से है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इन मूल्यों के संरक्षण के साथ-साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और आधारभूत संरचना के विकास को प्राथमिकता देते हुए राज्य को आगे ले जाने का कार्य कर रहे हैं।
धीरज प्रसाद साहू ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री को स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन प्रदान करें, ताकि वे पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ झारखंड की जनता की सेवा करते रहें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का यह जन्मदिन उनके जीवन में नयी ऊर्जा, नयी उपलब्धियों और जनसेवा के नये संकल्प लेकर आये।
अंत में पूर्व सांसद ने एक बार फिर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य तथा झारखंड की निरंतर प्रगति की कामना की।