Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 21
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

कल का विधानसभा घेराव का तैयारी पूर्ण : देवेंद्र नाथ महतो

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
कल का विधानसभा घेराव का तैयारी पूर्ण : देवेंद्र नाथ महतो
विज्ञापन
  • कल का विधानसभा घेराव का तैयारी पूर्ण : देवेंद्र नाथ महतो
  • देवेंद्रनाथ महतो का आमरण अनशन 8वें दिन जारी वजन में 10.5 Kg की कमी
  • सुगर लेवल काफ़ी डाउन अस्पताल में एडमिट की सलाह
  • सकारात्मक वार्ता सफल झारखंड सरकार के मंत्रियों ने Video call के माध्यम से देवेंद्रनाथ महतो का लिया हालचाल

टीम एबीएन, रांची। झारखंड के छात्र आंदोलन का चर्चा देश के कोने-कोने में हो रहा है।और देश के भिभिन्न लोगो का बढ़ चढ़कर समर्थन मिल रहा है। JPSC-JSSC न्याय मंच में काफ़ी संख्या में छात्र अभिभावक मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, जम्मू कश्मीर से पहुँचे हुए है।

आज देवेन्द्र नाथ महतो से देश के नामचित अभिनेता पीयूष मिश्रा ने पहुँच कर सशरीर देवेंद्र नाथ महतो को समर्थन दिया। देवेंद्र नाथ महतो ने सत्याग्रह का 16 वे दिन और भूख हड़ताल का 8 वे दिन जारी है। देवेंद्रनाथ महतो का शुगार काफ़ी गिरा हुआ है जो 53 है। वजन में भी 10.5 KG का गिरावट हुआ है। 

रात्रि के 3 बजे डॉक्टर मेडिकल टीम साथ ही साथ City SP , सदर SDO, सदर CO और ADM राँची स्थिति को देखते हुए अस्पताल में एडमिट कराने का निर्णय लिया लेकिन देवेंद्र नाथ महतो ने मना किया और कहा की हम अनशन नहीं तोड़ेंगे काहे न मेरा चादर कफन में बदल जाए।

देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि JPSC-JSSC न्याय छात्र प्रतिनिधियों और सरकार द्वारा गठित हाई लेवल कमिटी के बीच वार्ता सकारात्मक रही। सरकार द्वार गठित मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, मंत्री दीपिका पांडे सिंह, मंत्री चमरा लिंडा, मंत्री संजय प्रसाद यादव चारों मंत्रियों ने Video Call के माध्यम से देवेंद्र नाथ महतो का हालचाल लिया और भूख हड़ताल को समाप्त करने का आग्रह किया। लेकिन देवेंद्र नाथ महतो ने 10 अगस्त के विधानसभा घेराव को ऐतिहासिक बनाने के लिए झारखंड के सभी छात्रो को राँची आने का आग्रह किया।

विज्ञापन