- छात्रों के समर्थन में जयराम महतो ने रखा निर्जला उपवास
- 10 अगस्त के विधानसभा मार्च में होंगे शामिल
टीम एबीएन, रांची। JLKM सुप्रीमो और डुमरी विधायक जयराम महतो रविवार को JPSC-JSSC में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे छात्र आंदोलन के समर्थन में पुराने विधानसभा परिसर में एक दिवसीय निर्जला उपवास पर बैठे।
जयराम महतो ने कहा कि छात्र लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। सरकार को उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार कर जल्द सकारात्मक फैसला लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि 10 अगस्त को प्रस्तावित विधानसभा मार्च में वह खुद शामिल होंगे। JLKM ने भी मार्च को समर्थन देने का ऐलान किया है।