सीमा शरण बनीं सावन क्वीन
निर्मला और ऋतु को उपविजेता का खिताब
टीम एबीएन, रांची। एबीकेएम (महिला शाखा) की ओर से रविवार को सावन मनभवन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौक़े पर आयोजित सावन क्वीन प्रतियोगिता में सीमा शरण को प्रथम, निर्मला सिन्हा को दूसरा व ऋतु सिन्हा को तीसरा स्थान मिला।
इस अवसर पर महिलाओं ने रैंप वॉक, कजरी, मॉडर्न व वेस्टर्न डांस कर सावन का आनंद उठाया। साथ ही लजीज व्यंजनों का लुत्फ़ उठाया। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्मिता, प्रीति, इंदु, निर्मला आदि ने मुख्य भूमिका निभाई।