- गायत्री परिवार बाल संस्कार- शाला हिनू शाखा की नशा मुक्ति रैली में समाजनिष्ठों ने साथ दिया
- परिवार को मादक द्रव्य व नशा से बचाइए और नवसृजन कार्य में लगाइए : संस्कार- शाला आचार्या
टीम एबीएन, रांची। दिनांक 9 अगस्त 2026 रविवार, दोपहर 13:30 बजे से गायत्री शक्तिपीठ सेक्टर टू धूर्वा के सानिध्य व प्रतिनिधित्व में गायत्री परिवार हिनू इकाई मंडल व बाल संस्कार शाला के करीब दो दर्जन शिशु विद्यार्थियों के संग समाज के प्रबुद्ध समाजिक नागरिक व राज्य रक्षा वाहिनी, प्रशासनिक व्यक्तित्व टीम के प्रतिनिधित्व में एक नशा उन्मूलन अभियान रैली निकाली गई।
बाल संस्कार शाला के बच्चों ने जोश, उमंग व उत्साह पूर्ण शैली में नशा से हानि नुकसान व जीवन, परिवार व समाज पर बढ़ते बुरे प्रभाव से युक्त स्लोगन के जयघोष किए एवं नशा उन्मूलन से संबंधित सद्विचार, सद्वाक्य स्टीकर का जयघोष करते देखते बन रहा था।
रैली वापसी पर समाजनिष्ठ प्रबुद्ध जनों ने मंच से सबको सराहा, सम्मानित किये और उद्बोधन में अपने अपने विचार व्यक्त किए। उन आदर्श वाक्यों की गहराई पर प्रकाश डालकर विस्तार से बताया कि परिवार को मादक द्रव्य व नशा से बचाइए और नवसृजन कार्य में लगाइए।
नशे को बाहर भगाओ, खुशहाली घर में लाओ, व्यसन से मुक्ति पाओ-जीवन में समृद्धि लाओ आदि अनेक स्लोगन से पूरा रैली माहौल उत्साहित था। आज के समय नयी पीढ़ी के हर वर्ग लिए के लिए भी और नशे से पीडित परिवार और परिजनों के लिए भी बचाव व सुधार आवश्यक है।
इस कार्यक्रम आयोजन में संख्या 49 की वार्ड पार्षद जमीला खातून, संस्कारशाला आचार्या टीम सपना कुमारी, सरिता शर्मा के साथ साथ नशा विरोधी एवं समाज कल्याण के प्रेमी विनोद प्रधान, अजय गुप्ता, अभय मिश्रा, डोरण्डा थाना प्रभारी अभिनन्दन जी सहित रूपेश ठाकुर, गोपाल ठाकुर, टंगरा टोली महावीर मंडल के अध्यक्ष दुबे जी इत्यादि शामिल थे। यह रैली कम्युनिटी हॉल, नौवाटोली, इंदिरा पैलेस के पीछे हिनू से प्रारम्भ होकर नौवाटोली मोहल्ला होते हुए भुइयांटोली मोहल्ला में भ्रमण करते हुए वापस लौटी।
इस रैली में गायत्रीपरिवार के करीब 25 परिजन शामिल रहे। गायत्री परिवार साधकों ने मुहल्ले वासियों और दर्शकों को व्यसन मुक्ति अभियान की लघु पुस्तिका व पम्पलेट्स वितरित कर बुरे परिणाम से आगाह कराया। उक्त जानकारी गायत्री परिवार के रांची जिला समन्वयक जय नारायण प्रसाद और भा सं ज्ञा प, समन्वयक दीपक दयाल प्रसाद ने दी।