- रांची : पार्षद आलिया नाज़ ने किया लालपुर रांची में अमृततुल्य का उद्घाटन
टीम एबीएन, रांची। रांची स्थित लालपुर में अश्विनी अमृततुल्य खुल गया है। इस शाखा का शुभारंभ सह उद्घाटन आज संपन्न हो गया है। जिसका उद्घाटन रांची वार्ड 11 की पार्षद आलिया नाज़ ने किया। अश्विनी अमृततुल्य एक प्रसिद्ध चाय फ्रेंचाइजी है जो अपने विभिन्न प्रकार के चाय के लिए मशहूर है। जिसमें गुड़ चाय , मसाला चाय , लेमन टी , कुल्हड़ चाय , शुगर फ्री चाय , तुलसी टी , चॉकलेट शेक , बादाम केसर मिल्क साथ ही केक , पेस्टी , पेटिस आदि मिलेंगे।
इस पर पार्षद आलिया नाज़ ने कहा अब लोगों को चाय पीने के लिए इधर उधर जाना नहीं पड़ेगा जिस जगह पर यह अमृतुल्य आउटलेट खुला है यहां के लोगों को इसकी आवश्यकता थी। अब मेरे भी वार्ड 11 के जनता के लिए काफी सुविधा हो गई है। वहीं अश्विनी अमृतुल्य के संचालक मोहम्मद जिशान व मोहम्मद आलीशान ने बताया कि यह चाय प्रेमियों का चार्जिंग पॉइंट है।
इस अवसर पर अश्विनी अमृतुल्य के संचालक मोहम्मद जिशान, मोहम्मद अलिशान, अशोक कुमार, झारखंड प्रदेश जमीयतुल कुरैश अध्यक्ष मुजीब कुरैशी, मोहम्मद जमाल कुरैशी, जावेद कुरैशी , SM प्लाईवुड के ओनर सदाम कुरैशी,मोहम्मद शकील,शबनम मुजीब, मोहम्मद फरहान, वसीम अकरम, रोनित साहू, दानिश, समीर, सादिक सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।