Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

झारखंड : वज्रपात से चार लोगों की मौत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झारखंड : वज्रपात से चार लोगों की मौत
विज्ञापन
  • झारखंड में वज्रपात का कहर: आकाशीय बिजली गिरने से 4 लोगों की मौत, मचा कोहराम

टीम एबीएन, रांची। झारखंड के दो जिलों में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई, जिनमें दो महिलाएं शामिल हैं। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मरने वाले चार लोगों में से तीन हजारीबाग जिले से थे और एक व्यक्ति चतरा जिले से था। 

उन्होंने बताया कि हजारीबाग में गुरुवार को कटकमसांडी थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक दंपत्ति की मौत हो गई।अधिकारी ने बताया कि उसी दिन बरकठा थाना क्षेत्र के चौथा गांव में एक और महिला की मौत हो गई। 

हजारीबाग के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) (मुख्यालय) ज्ञान रंजन ने बताया कि इस घटना में मारे गए दंपत्ति की पहचान वासुदेव महतो (51) और उनकी पत्नी दुलिया देवी (48) के तौर पर हुई है। यह घटना उस वक्त हुई जब वे धान के खेत में काम कर रहे थे। बरकठा थाना के प्रभारी अधिकारी आशीष कुमार ने बताया कि चौथा गांव में मरने वाली महिला की पहचान बसवा देवी (50) के तौर पर हुई है।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि चतरा में पिपरवार थाना क्षेत्र में कल्याणपुर बाजार से हफुआ जाते समय बिजली गिरने से 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। पिपरवार थाना के प्रभारी अधिकारी प्रशांत मिश्रा ने बताया कि इस घटना में मारे गए युवक की पहचान हफुआ गांव के रहने वाले पवन कुमार महतो के तौर पर हुई है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 51,240