Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के पूर्वांचल क्षेत्र के अध्यक्ष बने विनय सरावगी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के पूर्वांचल क्षेत्र के अध्यक्ष बने विनय सरावगी
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। सुप्रसिद्ध समाजसेवी एवं उद्योगपति श्री विनय सरावगी को अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के पूर्वांचल क्षेत्र का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत कुमार मित्तल एवं राष्ट्रीय महामंत्री श्री गोपाल गोयल द्वारा श्री विनय सरावगी को समाज के प्रति लग्न, पूर्वांचल क्षेत्र संगठनात्मक मजबूत पकड़ और उनके अनुभव को देखते हुए अध्यक्ष मनोनीत किया है। 

विदित हो कि अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के पूर्वांचल क्षेत्र में बिहार, झारखंड, बंगाल, उड़ीसा असम एवं पूर्वोत्तर की अन्य छ: राज्य है। विनय सरावगी को यह दायित्व दिया गया कि इस क्षेत्र में आने वाले सभी सम्मेलन प्रदेश के अध्यक्ष एवं महामंत्रियों, सम्मेलन प्रदेश के युवा अध्यक्ष एवं महामंत्री, सम्मेलन प्रदेश महिला अध्यक्ष एवं महामंत्री के साथ परस्पर समन्वय स्थापित कर राज्यों में सम्मेलन के संगठनात्मक कार्यों को आगे बढ़ाये। 

विनय सरावगी का विभिन्न धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्थानो से विगत 50 वर्षों से जुड़ाव रहा है। पूर्व में अखिल भारतीय मारवाड़ी सम्मेल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष रहकर उन्होंने सम्मेलन के गतिविधियों को नया स्वरूप व  आयाम दिया है। श्री सरावगी झारखंड राजस्थानी अकादमी के अध्यक्ष एवं झारखंड साहित्य संस्कृति मंच के संरक्षक है। 

सम्मेलन के सर्वश्री राजकुमार केडिया, गोवर्धन गाड़ोदिया, रतन लाल बंका, चंडी प्रसाद डालमिया, राष्ट्रीय महामंत्री मनोज बजाज, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम प्रकाश रिंगसिया (जमशेदपुर), राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष नंदलाल अग्रवाल (धनबाद), प्रदेश अध्यक्ष संदीप मुरारका (जमशेदपुर), प्रदेश महामंत्री अभिषेक अग्रवाल गोल्डी (जमशेदपुर), प्रदेश उपाध्यक्ष शिव सर्राफ (देवघर), प्रदेश युवा अध्यक्ष सौरव सरावगी, प्रदेश युवा महामंत्री सौरव बजाज,  रविशंकर शर्मा, पंकज पोद्दार, अजय मारू, अशोक पुरोहित, अनुज मोदी, संजीव बजाज, अशोक जैन, किशन शर्मा, दीपक मारू, राकेश जैन रारा, शिवशंकर साबू आदि ने बधाई दी है। उक्त जानकारी मनोज बजाज (9431101240) ने दी है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 51,243