Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

छाताबाद भू-धसान के पीड़ित परिवार को सुरक्षित स्थान पर बसायें व उच्चस्तरीय जांच हो : रत्नेश कुमार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
छाताबाद भू-धसान के पीड़ित परिवार को सुरक्षित स्थान पर बसायें व उच्चस्तरीय जांच हो : रत्नेश कुमार
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। कतरास के छाताबाद में हुए भू-धसान के बाद अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिला अध्यक्ष रत्नेश कुमार ने केंद्रीय कोयला मंत्री, कोल इंडिया, झारखंड सरकार, बीसीसीएल, विधायक सरयू राय, विधायक रागिनी सिंह, धनबाद उपायुक्त को ट्वीट कर पीड़ित परिवार को अविलंब सुरक्षित स्थान पर बसाने की मांग की है। 

उन्होंने कहा कि बार-बार हो रहे भू-धसान के कारणों की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए तथा बीसीसीएल इस मामले का संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई करे। उन्होंने कहा कि यदि यह घटना रात में होती, तो बड़ा जान-माल का नुकसान हो सकता था। इसलिए प्रभावित लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और भू-धसान के कारणों की जांच बेहद जरूरी है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 51,253