भारतीय डाक विभाग की शाखा पोस्टमास्टर जयंती देवी का 60 वर्ष की आयु में निधन
एबीएन न्यूज नेटवर्क, मयूरहंड। प्रखंड के मंधनियां शाखा डाकघर में वर्षों तक अपनी सेवाएं देने वाली भारतीय डाक विभाग की शाखा पोस्टमास्टर जयंती देवी का 60 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से कैंसर से पीड़ित थीं और उनका उपचार चल रहा था।
जयंती देवी शशि कुमार सिंह की पत्नी थीं। उनके परिवार में एक पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। उनके पुत्र बम शंकर सिंह पूर्व में भारतीय जनता पार्टी के मंडल महामंत्री रह चुके हैं और वर्तमान में सहायक आचार्य (शिक्षक) के पद पर कार्यरत हैं।
जयंती देवी के निधन से परिवार, शुभचिंतकों एवं क्षेत्र के लोगों में शोक की लहर है। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार सुबह 10 बजे बडाकर नदी घाट पर किया जाएगा। इसकी जानकारी उनके पुत्र बम शंकर सिंह ने दी।