Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

बोकारो : नावाडीह में कुल्हाड़ी से तीन पर हमला, दो की मौत, एक गंभीर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
बोकारो : नावाडीह में कुल्हाड़ी से तीन पर हमला, दो की मौत, एक गंभीर
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, बोकारो। जिले के नावाडीह थाना क्षेत्र में आज बुधवार सुबह एक सनकी युवक द्वारा किये गये कुल्हाड़ी से हमले में वृद्ध दंपती की मौत हो गयी, जबकि उनकी पुत्रवधू गंभीर रूप से घायल हो गयी। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। 

जानकारी के अनुसार, एक परिवार के सदस्य धान की बुआई के लिए बीज लेकर खेत जा रहे थे। इसी दौरान गांव के ही राजू सिंह ने अचानक उन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले से परिवार के लोग संभल भी नहीं सके। हमले में वृद्ध पति-पत्नी की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि उनकी पुत्रवधू गंभीर रूप से घायल हो गयी। 

घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल महिला को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है। सूचना मिलने पर नावाडीह थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी राजू सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेजने की तैयारी कर रही है। 

पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में आरोपी की मानसिक स्थिति और हमले के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है। घटना के संबंध में परिजनों और स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। इस दर्दनाक घटना से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। ग्रामीणों ने दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 52,460