छात्रों के समर्थन में हम खुलकर हैं बस इसका राजनीतीकरण नहीं हो होना चाहिए : भानु प्रताप शाही
टीम एबीएन, रांची। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही ने एबीएन न्यूज 24 से खास बातचीत करते हुए जेपीएससी जेएसएससी को लेकर कहा कि छात्रों के समर्थन में हम खुलकर हैं बस इसका राजनीतिकरण नहीं हो होना चाहिए। इसलिए हम सभी सामने नहीं आ रहे थे, हमारा नैतिक समर्थन शुरू से ही रहा है।
पूरी भाजपा छात्रों के साथ खड़ी है
वहीं उन्होंने कहा कि दिल्ली के जंतर मंतर से यहां का आंदोलन काफी अलग है, यहां छात्र शांतिपूर्ण एवं मर्यादित तरीके से प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन हेमंत सरकार की नाक, कान, आंख सब बंद है। यहां तक कि हाथ भी बंधे हैं।
भानु प्रताप शाही ने कहा कि मुख्यमंत्री मगरमच्छ के समान हैं। आखिर अभय तिवारी कौन है, जो इतनी परीक्षाएं पास की है। 14वीं जेपीएससी से लेकर जेएसएससी तक की सेटिंग वही करता था।
क्या वह हेमंत सोरेन का भाई है, क्या वह कल्पना सोरेन का देवर है। भानु प्रताप शाही ने कहा कि हर हाल में सीबीआई जांच करानी होगी। परीक्षा रद्द करनी होगी अन्यथा मुख्यमंत्री को इस्तीफा देना होगा।