Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

धनबाद-बोकारो मुख्य मार्ग जल्द चालू करने की मांग

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
धनबाद-बोकारो मुख्य मार्ग जल्द चालू करने की मांग
विज्ञापन

बीसीसीएल की लापरवाही से अभी तक बंद पड़ा है रोड, रत्नेश कुमार ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। केंदुआडीह थाना क्षेत्र के समीप भू-धंसान के कारण बंद पड़े धनबाद-बोकारो मुख्य मार्ग को जल्द चालू कराने की मांग को लेकर अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिलाध्यक्ष रत्नेश कुमार ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर सड़क मार्ग को अविलंब चालू कराने की मांग की है।

रत्नेश कुमार ने कहा कि बंद पड़े धनबाद-बोकारो मुख्य मार्ग सड़क के कारण आम जनता को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रतिदिन हजारों लोग इस मार्ग से आवागमन करते हैं, लेकिन सड़क बंद रहने के कारण लोगों को काफी दूरी तय करनी पड़ रही है। 

रत्नेश कुमार ने कहा कि बीसीसीएल की लापरवाही के कारण धनबाद-बोकारो मुख्य मार्ग लंबे समय से बंद पड़ा हुआ है, जिससे आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि संबंधित विभाग इस गंभीर समस्या को नजरअंदाज कर रहे हैं, जिसके कारण हालात लगातार गंभीर होते जा रही हैं। 

स्थानीय जनप्रतिनिधि बस दिखाया के लिए निरक्षण करते है लेकिन अभी रोड को चालू नहीं कराया गया। उन्होंने बताया कि बारिश के दौरान प्रभावित क्षेत्र में गैस रिसाव की समस्या और बढ़ जाती है। भू-धंसान वाले इलाके से निकलने वाली जहरीली गैस हवा के साथ आसपास के क्षेत्रों में फैल रही है, जिससे केंदुआडीह क्षेत्र के लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। 

रत्नेश कुमार ने बीसीसीएल एवं डीजीएमएस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि दोनों विभागों की लापरवाही के कारण अब तक सड़क चालू नहीं हो सकी है। उन्होंने उपायुक्त से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा बंद पड़े सड़क मार्ग को जल्द चालू कराने की मांग की, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 60,808