Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

देवेंद्र नाथ महतो ने किया अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल का ऐलान

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
देवेंद्र नाथ महतो ने किया अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल का ऐलान
विज्ञापन

जेपीएससी-जेएसएससी मामले को लेकर सत्याग्रह धरना का आज नौवां दिन 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग की 14वीं सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी होने के बाद विवाद लगातार गहराता जा रहा है। मामले की जांच के दौरान जांच एजेंसि को समक्ष कई महत्वपूर्ण तथ्य हाथ लगे हैं। जांच का दायरा अब झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के परीक्षाओ तक पहुंच गयी है। 

जेपीएससी-जेएसएससी में कथित अनियमितताओं एवं भ्रष्टाचार के विरोध में चल रहे छात्रों के सत्याग्रह धरना का आज नौवां दिन जारी रहा। धरना स्थल पर छात्र आंदोलन का समर्थन कर रहे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने अपनी मांगों के समर्थन में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करने की घोषणा की है।

देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि 14वीं जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा को रद्द करने, विवादित परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित जेपीएससी व जेएसएससी सीजीएल व अन्य परीक्षा परीक्षाओं की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर यह भूख हड़ताल जारी किया। 

उन्होंने कहा कि जेपीएससी विवादित प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी हुए एक माह बीत जाने के बावजूद सरकार की ओर से कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। इससे अभ्यर्थियों में निराशा और आक्रोश बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि छात्र हितों पर राज्य सरकार के मंशा पर खोट है। अपनी मांगों की पूर्ति तक सत्याग्रह व भूख हड़ताल जारी रहेगा।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 60,770