Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

आदिवासी संस्कृति को हर कोने तक पहुंचाना हमारा दायित्व : सुखदेव भगत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
आदिवासी संस्कृति को हर कोने तक पहुंचाना हमारा दायित्व : सुखदेव भगत
विज्ञापन

रांची के पॉपकॉर्न सिनेमा हॉल में हमीन आदिवासी रे गीत का सफल प्रीमियर 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। आदिवासी संस्कृति और संगीत को समर्पित गीत हमीन आदिवासी रे का सफल प्रीमियर शो रांची के पॉपकॉर्न सिनेमा हॉल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में लोहरदगा लोकसभा के सांसद सुखदेव भगत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। हॉल पहुंचने पर आयोजन समिति के सदस्यों ने सांसद का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया।

सांसद श्री भगत ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा, आदिवासी संस्कृति, कला और संगीत देश के हर कोने तक पहुंचाना हम सबका दायित्व है। आदिवासी समाज की समृद्ध विरासत पर हमें गर्व है और इसे नई पीढ़ी तक ले जाना जरूरी है। उन्होंने गीत की पूरी टीम और आयोजन समिति को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के प्रयासों से आदिवासी कला को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच मिलेगा। 

प्रीमियर शो में बड़ी संख्या में कलाकार, सामाजिक कार्यकर्ता और आदिवासी समाज के लोग उपस्थित थे। गीत को दर्शकों ने खूब सराहा और तालियों से स्वागत किया। सांसद ने आदिवासी अस्मिता और संस्कृति को समर्पित इस गीत की पूरी टीम को बधाई दिये।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 60,781