Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

संजय सेठ ने किया विंटर ट्रैवल कैलेंडर 2026 और नयी वेबसाइट का उदघाटन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
संजय सेठ ने किया विंटर ट्रैवल कैलेंडर 2026 और नयी वेबसाइट का उदघाटन
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री एवं रांची के सांसद संजय सेठ ने आज झारखंड की अग्रणी टूर एवं ट्रैवल कंपनी ट्रिप 24/7 ने होटल जेड 3, रांची में आयोजित एक भव्य समारोह में विंटर ट्रैवल कैलेंडर 2026 तथा अपनी नयी आधिकारिक वेबसाइट का शुभारंभ किया। 

इस अवसर पर कुरमाली भाषा परिषद् के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राजा राम महतो समेत पर्यटन, सामाजिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्र से जुड़े अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित थे। यह पहल यात्रियों को बेहतर, पारदर्शी और डिजिटल ट्रैवल सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।  

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संजय सेठ, विशिष्ट अतिथियों में डॉ. राजा राम महतो (राष्ट्रीय अध्यक्ष, कुरमाली भाषा परिषद),  सुधा चौधरी (अध्यक्ष, जिला परिषद) सहित कई प्रतिष्ठित सामाजिक एवं शैक्षणिक हस्तियायों  ने कंपनी की इस पहल की सराहना करते हुए इसे झारखंड के पर्यटन उद्योग के लिए एक सकारात्मक शुरुआत बताया। मौके पर ट्रिप्स 24/7 के संस्थापक आकाश मेहता ने कहा कि कंपनी का उद्देश्य लोगों को सुरक्षित, विश्वसनीय और किफायती यात्रा अनुभव उपलब्ध कराना है। 

उन्होंने बताया कि विंटर ट्रैवल कैलेंडर 2026 में भारत एवं विदेश के अनेक लोकप्रिय पर्यटन स्थलों के ग्रुप टूर की तिथियां शामिल हैं, जबकि नई वेबसाइट के माध्यम से ग्राहक घर बैठे टूर की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे, आनलाइन बुकिंग कर सकेंगे तथा बेहतर ग्राहक सेवा का लाभ उठा सकेंगे। 

समारोह के दौरान कंपनी ने आने वाले विंटर सीजन के लिए कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, केरल, गोवा, अंडमान, थाईलैंड, बाली, वियतनाम, मालदीव, भूटान, स्पीति वैली सहित कई आकर्षक घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय टूर पैकेजों की घोषणा भी की।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 60,878