Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 37
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

सेंट एंथनी स्कूल, डोरंडा के इंटरैक्ट क्लब के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण एवं पदस्थापन समारोह सम्पन्न

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
सेंट एंथनी स्कूल, डोरंडा के इंटरैक्ट क्लब के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण एवं पदस्थापन समारोह सम्पन्न
विज्ञापन
  • सेंट एंथनी स्कूल, डोरंडा के इंटरैक्ट क्लब के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण एवं पदस्थापन समारोह सम्पन्न

टीम एबीएन, रांची। रोटरी क्लब ऑफ रांची साउथ द्वारा प्रायोजित सेंट एंथनी स्कूल, डोरंडा के इंटरैक्ट क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का पदस्थापन समारोह शुक्रवार, 31 जुलाई 2026 को विद्यालय परिसर में गरिमापूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।

समारोह में रोटेरियन राजा बागची, अध्यक्ष, रोटरी क्लब ऑफ रांची साउथ ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई तथा उन्हें पद एवं दायित्व ग्रहण कराया। अपने संबोधन में उन्होंने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए रोटरी के आदर्श "Service Above Self"  को जीवन में अपनाने तथा समाज सेवा, नेतृत्व एवं मानवीय मूल्यों के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया। 

नवनियुक्त पदाधिकारियों में:

  • अध्यक्ष: वैभव गुप्ता
  • उपाध्यक्ष: निवान राज
  • सचिव: दया मिधा
  • उप सचिव: विधि अरोड़ा
  • कोषाध्यक्ष: अबू बकर सिद्दीकी

इस अवसर पर रोटेरियन एस. के. गिरी तथा रोटरी क्लब ऑफ रांची साउथ के कोषाध्यक्ष रोटेरियन योगेन्द्र साहू भी उपस्थित रहे। उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं इंटरैक्ट क्लब के सदस्यों को बैज पहनाकर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।

कार्यक्रम में विद्यालय की इंटरैक्ट क्लब समन्वयक शिक्षिकाएँ अनीमा सिन्हा, फ्लोरेंसिया एवं सुश्री आस्था रेचल भी उपस्थित रहीं। उन्होंने विद्यार्थियों को नेतृत्व की नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएँ दीं तथा भविष्य में सेवा कार्यों में सक्रिय सहयोग का आश्वासन दिया।

विज्ञापन