Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 42
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

धनबाद : बाघमारा विधानसभा में 100% डिजिटाइजेशन पूरा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
धनबाद : बाघमारा विधानसभा में 100% डिजिटाइजेशन पूरा
विज्ञापन

धनबाद : बाघमारा विधानसभा में 100% डिजिटाइजेशन पूरा

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर 2026) में 43-बाघमारा विधानसभा क्षेत्र ने अपने सभी 355 मतदान केंद्रों के तीन लाख 3 हजार 288 मतदाताओं का 100% डिजिटाइजेशन पूरा कर लिया है। इस शानदार प्रदर्शन के लिए बाघमारा विधानसभा की टीम को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री आदित्य रंजन ने विशेष बधाई दी है।

इसकी विस्तृत जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि ज़िले में कुल 2,372 मतदान केंद्र के 21 लाख 15 हजार 997 मतदाताओं में से 21 लाख 2 हजार 656 (99.37%) मतदाताओं के डिजिटाइजेशन का काम पूरा हो चुका है।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि टुंडी विधानसभा में 99.95%, निरसा में 99.91%, झरिया में 99.53%, सिंदरी में 99.46% एवं धनबाद विधानसभा में 98.02% मतदाताओं का डिजिटाइजेशन पूरा हो गया है। बताया कि धनबाद जिले के 100% मतदाताओं का डिजिटाइजेशन निर्धारित समय सीमा में पूरा हो जाएगा।

विज्ञापन