आंदोलनकारी आज निकालेंगे संविधान मार्च
टीम एबीएन, रांची। JPSC–JSSC भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती अभियान के तहत चल रहे अनिश्चितकालीन सत्याग्रह के पाँचवें दिन "संविधान मार्च" का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यक्रम का विवरण:
दिनांक: - 29/07/2026
समय: शाम 3:00 बजे
शुभारंभ: जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम, रांची
समापन: अल्बर्ट एक्का चौक, रांची
इस संविधान मार्च में JPSC, JSSC के अभ्यर्थी, झारखंड के युवा एवं बड़ी संख्या में Gen-Z सहभागी होंगे। कार्यक्रम के दौरान भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती व्यवस्था की मांग को लेकर अपनी आवाज बुलंद की जाएगी।
अतः आप सभी सम्मानित मीडिया बंधुओं से सादर अनुरोध है कि कार्यक्रम में उपस्थित होकर समाचार का कवरेज प्रदान करने की कृपा करें। उक्त जानकारी आंदोलन के सूत्रधार देवेन्द्र नाथ महतो (9470114590) ने दी।