Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

चोरी रांची के अशोक नगर में और गिरफ्तारी बिहार से, एक करोड़ की भी रिकवरी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
चोरी रांची के अशोक नगर में और गिरफ्तारी बिहार से, एक करोड़ की भी रिकवरी
विज्ञापन

रांची के अशोक नगर हाई-प्रोफाइल चोरी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, एक करोड़ रुपये की रिकवरी; एक आरोपी बिहार से गिरफ्तार 

टीम एबीएन, रांची। जिले के अरगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित अशोक नगर में हुई हाई-प्रोफाइल चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामले में एक आरोपी को बिहार के मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार किया है और उसके पास से बड़ी मात्रा में चोरी के जेवरात बरामद किये हैं। 

गिरफ्तार आरोपी की पहचान जेवर व्यवसायी मो समीर खान उर्फ कबीर खान के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से करीब 400 ग्राम सोने के आभूषण बरामद किये हैं। इस मामले में अब तक नकदी और जेवरात मिलाकर करीब 1 करोड़ की रिकवरी की जा चुकी है। हालांकि, इस हाई-प्रोफाइल चोरी का मुख्य आरोपी मो इरफान अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। 

उसकी तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमों को लगाया गया है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 42,212