Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

धनबाद : बाबनदिहा जंगल से लगभग 50 टन अवैध कोयला जब्त

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
धनबाद : बाबनदिहा जंगल से लगभग 50 टन अवैध कोयला जब्त
विज्ञापन
  • बाबनदिहा जंगल में CISF की बड़ी कार्रवाई, लगभग 50 टन अवैध कोयला जब्त

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। जिले में मंगलवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) की विभिन्न स्थानों पर चल रही छापेमारी के बीच  CISF ने भी अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। 

BCCL एरिया-3 के अंतर्गत बाबनदिहा जंगल स्थित हिलटॉप आउटसोर्सिंग क्षेत्र में संयुक्त अभियान चलाकर लगभग 50 टन अवैध कोयला जब्त किया गया।जानकारी के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर BCCL और CISF की संयुक्त टीम ने क्षेत्र में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान जंगल में अवैध रूप से जमा किए गए करीब 50 टन कोयले को बरामद किया गया। इसके बाद जब्त कोयले को BCCL हवाले कर दिया गया। 

अभियान के दौरान अवैध कोयला कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया। हालांकि, टीम के पहुंचने से पहले अधिकांश लोग मौके से फरार हो गए। अवैध खनन में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है।BCCL और CISF ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन एवं कोयला तस्करी के खिलाफ आगे भी इस तरह की संयुक्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 32,354