Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

ईटखोरी के युवक की ओडिशा में मौत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
ईटखोरी के युवक की ओडिशा में मौत
विज्ञापन
  • उड़ीसा में काम के दौरान इटखोरी के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, गांव में पसरा मातम

एबीएन न्यूज नेटवर्क, इटखोरी (चतरा)। इटखोरी प्रखंड अंतर्गत मलकपुर पंचायत के बाकचों सरकुरवा गांव निवासी शशि कुमार सिंह (25 वर्ष), पिता अंगद सिंह, की उड़ीसा में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की जानकारी रविवार को जैसे ही परिजनों को मिली, पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बताया जा रहा है कि शशि कुमार सिंह रोजी-रोटी कमाने के लिए उड़ीसा में मशीन चलाने का काम करते थे। रविवार को अचानक उनकी मौत हो गई। हालांकि, उनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आ सका है। परिजन और ग्रामीण घटना की सही जानकारी मिलने का इंतजार कर रहे हैं।

घटना की सूचना मिलने के बाद गांव में मातम का माहौल है। शशि कुमार सिंह के असमय निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर मौत के कारणों का पता लगाने तथा पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। 

फिलहाल परिजन शव के गांव पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं। शव के पहुंचने के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा। वहीं, पूरे क्षेत्र में इस घटना को लेकर शोक और संवेदना का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 33,242