Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

समाजसेवी पिंटू महथा से मिले सूड़ी समाज के धनबाद जिलाध्यक्ष राजू मंडल

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
समाजसेवी पिंटू महथा से मिले सूड़ी समाज के धनबाद जिलाध्यक्ष राजू मंडल
विज्ञापन

युवा शक्ति और सामाजिक विकास को मिलेगी नई दिशा : समाजसेवी पिंटू महथा से मिले राष्ट्रीय सूड़ी समाज के धनबाद जिला युवा अध्यक्ष राजू मंडल 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, जमुआटांड़/बाघमारा। जमुआटांड़ निवासी एवं राष्ट्रीय सूड़ी समाज के धनबाद जिला युवा अध्यक्ष राजू मंडल ने अपने सहयोगियों के साथ बाघमारा के प्रख्यात समाजसेवी पिंटू महथा से उनके आवास-सह-कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की। 

यह मुलाकात केवल औपचारिक नहीं रही, बल्कि क्षेत्र के समग्र विकास, युवाओं की भागीदारी और सामाजिक सरोकारों को लेकर सार्थक एवं सकारात्मक चर्चा का माध्यम बनी। बैठक के दोनों ने इस बात पर जोर दिया कि यदि युवा संगठित होकर समाजहित में कार्य करें, तो क्षेत्र के विकास को नई गति मिल सकती है। 

राजू मंडल ने कहा कि युवा केवल भविष्य नहीं, बल्कि वर्तमान की सबसे बड़ी ताकत हैं। समाज के विकास में युवाओं की सक्रिय भागीदारी ही एक सशक्त, शिक्षित और आत्मनिर्भर समाज का निर्माण करेगी। वहीं समाजसेवी पिंटू महथा ने सामाजिक एकता, जनसेवा और युवाओं को सकारात्मक दिशा देने की आवश्यकता पर बल देते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। 

मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। उपस्थित लोगों ने विश्वास व्यक्त किया कि सामाजिक संगठनों और युवाओं के सामूहिक प्रयास से क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित होंगे तथा जनहित के कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जायेगा।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 30,380