राज्यपाल से शिक्षा समाधान ट्रस्ट के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट, सामाजिक कार्यों की सराहना
टीम एबीएन, रांची। आज शिक्षा समाधान ट्रस्ट के प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड के राज्यपाल से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान संस्था द्वारा पिछले कई वर्षों से शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए जा रहे सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गयी।
राज्यपाल ने संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए इन्हें समाज के लिए प्रेरणादायक बताया तथा भविष्य में हर संभव मार्गदर्शन एवं सहयोग का आश्वासन दिया। मौके पर शिक्षा समाधान ट्रस्ट के अध्यक्ष दामोदर प्रसाद साव, सदस्य शिबू कुमार रजक, बद्री राम, अमित शर्मा एवं सौरव कुमार सिंह उपस्थित रहे।