Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 61
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

नेशनल डूरंड कप के बीच छात्रों का सत्याग्रह धरना बना आकर्षण का केंद्र

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
नेशनल डूरंड कप के बीच छात्रों का सत्याग्रह धरना बना आकर्षण का केंद्र
विज्ञापन
  • नेशनल डूरंड कप के बीच छात्रों का सत्याग्रह धरना बना आकर्षण का केंद्र
  • जेएसएससी-जेपीएससी के सीबीआई जांच की मांग पर धरना

टीम एबीएन, रांची। जेपीएससी एवं जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में धांधली व अनियमितताओं के विरोध में छात्रों का आंदोलन लगातार तेज होते जा रहा है। 

मोरहाबादी मैदान स्थित बापू वाटिका में चल रहे अनिश्चितकालीन सत्याग्रह धरना का आज दूसरा दिन जारी रहा। संयोगवश समीप स्थित बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में आयोजित नेशनल डूरंड कप मैच के कारण बड़ी संख्या में मौजूद लोगों में छात्रों का धरना आकर्षण का केंद्र बना रहा।

एक ओर जमशेदपुर एफसी की जीत का उत्साह दिखाई दे रहा था, वहीं दूसरी ओर धरनास्थल पर छात्र झारखंड सरकार होश में आओ, भ्रष्टाचार बंद करो और सीबीआई जांच कराओ, परीक्षा रद्द करो जैसे नारेबाजी व त्खतीयां देखी गई।

जेएसएससी द्वारा आज विवादित परीक्षा एजेंसी को लेकर स्पष्टीकरण जारी किए जाने के बावजूद छात्रों में नाराजगी बरकरार रहा। सत्याग्रह के दूसरे दिन बड़ी संख्या में छात्र धरनास्थल पर जुटे और सरकार से शीघ्र कार्रवाई की मांग की।

छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि जांच टीम के समक्ष धांधली एवं अनियमितताओं से जुड़े कई तथ्य सामने आ चुके हैं। इसके बावजूद अब तक परीक्षा रद्द नहीं किया जाना सरकार की मंशा पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है। 

उन्होंने मांग की कि पूरे मामले की सीबीआई से निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा दोनों चयन आयोग के सभी सदस्यों व कर्मचारीयों पुनः रिफॉर्म करते हुए। सभी विवादित परीक्षा को पारदर्शी तरीके से पुनः आयोजित की जाए।

आज को रविवार को जारी सत्याग्रह धरना में दीनबंधु मंडल, रामावतार महतो, दीप्ति पांडे, रिहान अंसारी, महावीर साहू, शिल्पी कुमारी, अंकित कुमार व आलिया नाज सहित बड़ी संख्या में छात्र एवं अभ्यर्थी उपस्थित रहे।

विज्ञापन