Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 13
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

कारगिल विजय दिवस पर सांसद सुखदेव भगत ने शहीदों को किया नमन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
कारगिल विजय दिवस पर सांसद सुखदेव भगत ने शहीदों को किया नमन
विज्ञापन
  • कारगिल विजय दिवस पर सांसद सुखदेव भगत ने शहीदों को किया नमन
  • देश की सुरक्षा के लिए जवानों का त्याग अतुलनीय

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। लोकसभा के सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि आज कारगिल विजय दिवस है। आज ही के दिन 1999 में हमारे वीर जवानों ने कारगिल की ऊंची चोटियों पर तिरंगा फहराकर देश को गर्व से भर दिया था।

 मैं उन सभी वीर शहीदों को नमन करता हूं जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। उनके साहस, त्याग और बलिदान को पूरा देश हमेशा याद रखेगा।कारगिल हमें सिखाता है कि जब देश पर संकट आता है तो हमारा जवान अपना सब कुछ दांव पर लगा देता है। 

आज भी सीमाओं पर हमारे जवान उसी जज्बे के साथ खड़े हैं। शहीदों का साहस और बलिदान हर भारतीय के लिए प्रेरणा है।
मैं सरकार से मांग करता हूं कि शहीदों के परिवारों का सम्मान और उनकी भलाई सर्वोपरि हो। और देश की युवा पीढ़ी को उनके शौर्य से प्रेरणा लेनी चाहिए।

विज्ञापन