- जेएलकेएम ने रातू प्रखंड में संगठन विस्तार को लेकर की बैठक
- सक्रियता के आधार पर शीघ्र सौंपी जाएगी संगठनात्मक जिम्मेदारी: गुना भगत
टीम एबीएन, रांची। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा इन दिनों संगठन के पुनर्गठन एवं विस्तार अभियान को गति दे रहा है। इसी क्रम में आज रांची जिला कमेटी की ओर से रातू प्रखंड के संगठन विस्तार को लेकर काठीटांड़ में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिला एवं केंद्रीय स्तर के कई चयन पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान रातू प्रखंड के सक्रिय कार्यकर्ताओं की पहचान करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने की रणनीति पर चर्चा की गई। साथ ही क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं एवं उन्हें लेकर चलाए जाने वाले जनआंदोलनों पर भी विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए रांची जिला अध्यक्ष गुना भगत ने कहा कि संगठनात्मक कार्यों एवं जनआंदोलनों में सक्रिय भूमिका निभाने वाले कार्यकर्ताओं को उनकी कार्यक्षमता और सक्रियता के आधार पर शीघ्र ही संगठन की ओर से उचित जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा जनता के मुद्दों पर निरंतर संघर्ष करने का आह्वान किया। आज शनिवार के बैठक में रतिया गंझू, बीरबल महतो, संतोष कुमार साहू, प्रभाकर उपाध्याय, श्री राम प्रसाद, सुजित कुशवाहा सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं क्षेत्र के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।