Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 28
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

धनबाद : बिल्कुल चरमरा गयी है शहीद निर्मल महतो अस्पताल की स्थिति

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
धनबाद : बिल्कुल चरमरा गयी है शहीद निर्मल महतो अस्पताल की स्थिति
विज्ञापन
  • अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ जिला अध्यक्ष रत्नेश कुमार ने झारखंड सरकार, स्वास्थ्य मंत्री, विधायक सरयू राय, विधायक रागिनी सिंह को किया ट्वीट

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। जिले के शहीद निर्मल महतो अस्पताल के अधीक्षक डाक्टर दिनेश कुमार गिद्दोरिया के आने से अस्पताल की स्थिति चरमरा गयी है, जिसको लेकर अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ जिला अध्यक्ष रत्नेश कुमार ने झारखंड सरकार, स्वास्थ मंत्री, विधायक सरयू राय, विधायक रागिनी सिंह को ट्वीट किया। 

उन्होंने लिखा कि धनबाद का सबसे बड़ा अस्पताल शहीद निर्मल महतो है लोग इसमें दूर दराज से इलाज करवाने आते हैं पर इलाज के नाम पर खानापूर्ति किया जाता है, जबकि अस्पताल में आए दिन कोई न कोई गम्भीर समस्या आ रही है।

अधिक्षक की लापरवाही के कारण पिछले दिनों एक बच्चा सिटी स्कैन में देरी होने या लापरवाही के कारण बच्चे की स्थिति खराब हो गई, जबकि अस्पताल का एमरजेंसी वार्ड आईसीयू रात्रि में जुनियर नर्स के भरोसे चलता है, उसमें रात्रि में कोई भी सिनियर डाक्टर नहीं रहता है, जिस कारण लोगों काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है और मरिज की स्थिति खराब हो जाती है।

जबकि यहां के अधिक्षक खुद एक सरकारी अस्पताल का मुलाजिम है तो वह कैसे अपना प्राइवेट नर्सिंग होम जोड़ा फाटक में सक्ति नर्सिंग होम चला रहे हैं। जबकि इस मामले पर सरकार गंभीर पूर्वक लेते हुए अधिक्षक के ऊपर कार्रवाई करना चाहिए। नहीं कार्रवाई होने से अधीक्षक का मनोबल दिनों दिन बढ़ती जा रही है।

विज्ञापन