- नीट मामलों को लेकर सड़क पर उतरे कांग्रेस कार्यकर्ता
- कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन : लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत भी शामिल
एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा/ नयी दिल्ली। केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों और नीट सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर आज कांग्रेस पार्टी के द्वारा प्रधानमंत्री आवास के समीप जोरदार प्रदर्शन किया गया।
इस प्रदर्शन में देशभर के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ताओं के साथ लोहरदगा लोकसभा के सांसद सुखदेव भगत भी शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने नीट पेपर लीक, बेरोजगारी, महंगाई और किसानों की समस्याओं को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि सरकार छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है। नीट में हुई गड़बड़ी की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों को कड़ी सजा मिले। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सड़क से लेकर संसद तक जनता के मुद्दों को उठाती रहेगी। हम छात्रों, किसानों और आम जनता के साथ खड़े हैं।