Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

बैंक से जुड़कर आर्थिक स्थिति को करें मजबूत : शालिनी गुप्ता

बैंक से जुड़कर आर्थिक स्थिति को करें मजबूत : शालिनी गुप्ता
विज्ञापन
टीम एबीएन, कोडरमा। बैंक ऑफ इंडिया के तत्वाधान में साइबर क्राइम पर ग्राहकों को जागरूक किया गया। सोमवार को झुमरी तिलैया के खुदरा पट्टी स्थित ग्राहक सेवा केंद्र के उद्घाटन के मौके पर बैंक अधिकारियों ने साइबर क्राइम पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में जिप प्रधान शालिनी गुप्ता अतिथि के रूप में एलडीएम महेश प्रसाद बीओआई के एरिया मैनेजर विमल कांत झा तथा बैंक ऑफ इंडिया झुमरी तिलैया के मुख्य प्रबंधक बीजू राम ने दीप प्रज्ज्वलित व फीता कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मौके पर जिप प्राधान शालिनी गुप्ता ने कहा कि बैंक से जुड़कर आर्थिक स्थिति को मजबूत किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि बैंक आज के समय विकास के साथ-साथ रोजगार की सुविधा उपलब्ध करा रहा है। सेवा के क्षेत्र में अपने विस्तार देते हुए बीसी के माध्यम से छोटे व्यवसायियों के लिए मील का पत्थर साबित हो रहा है। सरकार की कल्याणकारी योजनाएं के अटल पेंशन योजना, जीवन सुरक्षा बीमा योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, खाता खुलवाने के साथ ले सकते हैं। कैशलेस बैंकिंग डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए वरदान साबित हो रहा है। मौके पर एलडीएम महेश प्रसाद ने कहा कि बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ना बैंक का उद्देश्य इसी मद्देनजर बैंक ऑफ इंडिया ने कोडरमा प्रखंड के चाराडीह, चंदवारा प्रखण्ड के भोंडो, जयनगर का सतडीहा, मरकच्चो का चोपनाडीह, सतगावां का समलडीह, डोमचांच का तैतरीयडीह के प्रत्येक घर को बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ा जाएगा। उन्होंने अपने गोपनीय ओटीपी और खाता के बारे में कोई भी जानकारी किसी अन्य को ना दे। एरिया मैनेजर विमल कांत झा ने कहा कि ऑनलाइन व्यवसाय बड़ा और उसके साथ ही धोखाधड़ी भी बड़ी है अपने खाते के बारे में कोई भी जानकारी और 4 अंकों का गोपनीय अंक शेयर ना करें क्रेडिट कार्ड, एटीएम कार्ड अपने पास रखें और सगे संबंधियों को भी ना दे। मुख्य प्रबंधक विजू राम ने कहा कि बीसी ग्राहक सुविधा केंद्र बैंक के लिए एक कड़ी का काम करता है। यह नगद जमा और निकासी, खाता खोलने एवम पैसों का जमा करने, रुपये कार्ड भरने, ऋण के लिए ग्राहक को भेजने और ऋण वसूली में सहायता देने की बात कही। आगंतुकों का स्वागत बीसी प्वाइंट प्रबंधक विकास कुमार ने किया और कहा की धनी आबादी के लोगों को अब इसका लाभ मिल सकेगा। संचालन अनूप बरनवाल ने किया। मौके पर जीतन साव, अनुराग कुमार, दिलीप कुमार, कौशल सेठ, बॉबी काप्सीमे, बबलू सिंह, विक्की कुमार, रंजीत वर्मा, सुनील सोनकर, टुनटुन कुमार,राहुल यादव, मुकेश गुप्ता, रितिक कुमार, बेबी देवी, सुषमा देवी, इंदु सिन्हा सहित कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 15,233