Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

मानवाधिकार संगठन की पहल पर परिजनों से मिला भटका बच्चा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
मानवाधिकार संगठन की पहल पर परिजनों से मिला भटका बच्चा
विज्ञापन
  • मानवाधिकार संगठन की पहल पर परिजनों से मिला भटका बच्चा

टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 21.07.2026 को अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रितेश कुमार ने एक आवेदन जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची को दिया। 

 जिसमें एक बच्चे प्रेम नोनिया (पश्चिम बंगाल के वर्धमान जिले का रहनेवाला) से संबंधित है, जिसे जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची एवं चाइल्ड हेल्पलाइन, रांची के समक्ष उस बच्चे की मां मधु देवी को जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के कार्यालय में सचिव राकेश रौशन की उपस्थिति में सौंपा।

ये बच्चा दिनांक 19 जुलाई 2026 को टाटीसिलवे में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के पप्पू कुमार को रोते हुए मिला। पप्पू कुमार की पूछताछ में पता चला कि उसे कोई अंजान व्यक्ति पैसों का लालच देकर वहां से बहला कर ट्रेन में अपने साथ रांची ले आया। उसकी मंशा देख कर वो बच्चा वहां से भाग निकला और रोते हुए टाटीसिल्वे में सड़क पर भटक रहा था। 

पप्पू कुमार ने इसकी तत्काल सूचना टाटीसिलवे थाना एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष रितेश कुमार को दी बच्चे से पूछने पर उसने अपनी मां मधु देवी का मोबाइल नंबर दिया। जिस पर तुरंत बात करके बच्चे की मां को सभी वस्तुस्थिति से अवगत कराया गया एवं रांची अपने बच्चे को ले जाने के लिए आने को कहा। तब तक बच्चे को अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन की देख रेख में रखा गया।

आज दिनांक 21 जुलाई को जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के कार्यालय में सचिव महोदय श्री राकेश रौशन जी के समक्ष दोनों मां बेटे को लाया गया एवं डालसा, रांची एवं चाइल्ड हेल्पलाइन रांची के सुपरवाइजर मुकेश कुमार के समक्ष मां मधु देवी को उसके बेटे प्रेम नोनिया को सकुशल सौंप दिया गया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 42,734