Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

धनबाद : लोयाबाद में घरों में दरारों का सिलसिला जारी

धनबाद : लोयाबाद में घरों में दरारों का सिलसिला जारी
विज्ञापन
  • धनबाद : लोयाबाद में घरों में दरारों का सिलसिला जारी

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोयाबाद/ धनबाद। सेंद्रा तीन नंबर में पुन: सोमवार को प्रकाश भुइयां और बिरु भुइयां के घरों में दरारें पड़ गयी। लगातार हो रही बारिश और यहां संचालित रामअवतार आउटसोर्सिंग कंपनी द्वारा की गयी ओबी कटाई के कारण यह घटना घटी है। वैसे यह श्रमिक पहले से ही भूधंसान की चपेट में है। इससे पहले सोहरा भुइयां और बिरु भुइयां का  शौचालय जमींदोज हो चुका है। 

घरों की दीवार में दरारें पड़ने से यहां के लोग काफी दहशत में है। इधर, कोलियरी प्रबंधन ने काफी लोगों को सेंद्रा जीएम बंगला और बेलगड़िया में बसाया भी है। मंजु देवी, चंपा देवी और सुनीता देवी आदि महिलाओं ने बताया कि आज सुबह में अचानक उनके घरों की दीवार में दरारें पड़ गयी। लोग खौफ के मारे घरों से बाहर निकल आये।

बताया कि पहले हुए भूधंसान की घटना के कारण यहां पर जगह जगह गड्ढे बने हुए हैं। तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश का पानी इस गड्ढे में चले जाने से संभवत: उनके घरों की दीवार में दरारें पड़ी है। वे लोग काफी दहशत में है। प्रबंधन रोजगार के साथ उन लोगों का सुरक्षित पुनर्वास की व्यवस्था कर दे वे लोग यहां से जाने के लिए तैयार हैं।

महिलाओं ने कहा कि आउटसोर्सिंग कंपनी नियमों को ताक पर रखकर यहां पर काम की जिस कारण ही वे लोग परेशान है। पहले यह इलाका काफी सुरक्षित था। कोलियरी प्रबंधक रोहित कुमार ने बताया यदि ऐसी बात है तो उन लोगों को बेलगडिया में शिफ्ट करा दिया जायेगा बशर्ते वे लोग जाने के लिए तैयार हो।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 30,206