Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

बोकारो : नौ साइबर अपराधी गिरफ्तार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
बोकारो : नौ साइबर अपराधी गिरफ्तार
विज्ञापन
  • बोकारो : नौ साइबर अपराधी गिरफ्तार
  • साइबर अपराध से जुड़े अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, 9 साइबर अपराधियों को किया गया गिरफ्तार

एबीएन न्यूज नेटवर्क, बोकारो। बोकारो पुलिस ने प्रतिबिंब ऐप से मिली सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर अपराध से जुड़े एक अंतरराज्यीय गिरोह का पदार्फाश किया है। सेक्टर-12 और माराफारी थाना क्षेत्र में देर रात छापेमारी कर 9 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से बड़ी संख्या में मोबाइल, सिम कार्ड, बैंक दस्तावेज, डेबिट कार्ड और नकदी बरामद हुई है। इसकी जानकारी एसपी नाथू सिंह मीना ने दी है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय के नेतृत्व में साइबर टीम और तकनीकी शाखा की संयुक्त टीम ने सेक्टर-12 और माराफारी थाना क्षेत्र के बारी को-आॅपरेटिव और रितुडीह राजेंद्र नगर में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में साइबर थाना में कांड संख्या 24/2026 दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पूछताछ में आरोपियों ने साइबर अपराध में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। 

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी खुद को आरएम टूर एंड ट्रेवल्स का एजेंट या बैंककर्मी बताकर लोगों को झांसे में लेते थे और आॅनलाइन ठगी की वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस को कुछ बैंक खातों से लाखों रुपये के लेन-देन की जानकारी मिली है, जिन्हें फिलहाल होल्ड कर विस्तृत जांच की जा रही है।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने 10 मोबाइल फोन, 9 सिम कार्ड, 18 बैंक पासबुक, 3 चेकबुक, 10 डेबिट कार्ड, दो आधार कार्ड, पैन कार्ड और 43 हजार 100 रुपये नकद बरामद किये हैं। गिरफ्तार आरोपियों का संबंध मुख्य रूप से बिहार के पटना, नवादा और जमुई जिलों से है, जबकि एक आरोपी बोकारो के सेक्टर-3 का निवासी है।

 पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस गिरोह ने झारखंड के अलावा अन्य राज्यों में भी साइबर ठगी की वारदातों को अंजाम दिया है या नहीं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 76,407