Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

चान्हो कांड : नाबालिग से दुष्कर्म के 3 आरोपी गिरफ्तार

चान्हो कांड : नाबालिग से दुष्कर्म के 3 आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। चान्हो थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा को अगवा कर दुष्कर्म करने वाले तीनों अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रांची पुलिस ने देर रात तीनों आरोपियों को तकनीकी सेल की मदद से गिरफ्तार किया है। तीनों से पूछताछ की जा रही है। अपहरण में प्रयुक्त कार भी बरामद कर ली गई है। ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने बताया कि खलारी डीएसपी अनिमेष नैथानी के नेतृत्व में एसआइटी का गठन किया गया था। इसमें चान्हो और मांडर के थाना प्रभारियों और तकनीकी सेल को शामिल किया गया था। पुलिस की टीम अलग-अलग स्थानों पर जांच कर रही थी। इस क्रम में पुलिस ने पेट्रोल पंप और एनएच पर लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला। जिसके बाद पुलिस को यह सफलता मिली। तीनों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 29,007