टीम एबीएन, रांची। श्री श्याम मंडल रांची की एक आम सभा आज दिनांक 12 जुलाई 2026 को श्री श्याम मंदिर के सभागार में आयोजित की गयी, जिसमें झारखंड राज्य की प्राचीनतम धार्मिक संस्था श्री श्याम मंडल, रांची का 59वें चार दिवसीय वार्षिक श्री श्याम मोहत्सव आगामी 17 सितंबर 2026 से 20 सितंबर 2026 रविवार तक अत्यंत धूमधाम व उत्साह के साथ आयोजित करने का निर्णय किया गया।
मोहत्सव के आयोजन श्री श्याम मंडल रांची द्वारा निर्मित अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मंदिर में आयोजित होगा। आज की सभा में विभिन्न उपसमितियों कर उनके माध्यम से मोहत्सव की तैयारियों में समर्पण भाव से कार्य पर विचार विमर्श कर मन्दिर परिसर की साफ सफाई व रंग रोगन का कार्य पर चर्चा की गयी।
ज्ञात हो कि प्रति वर्ष मोहत्सव में श्री श्याम दरबार का श्रृंगार एक विशिष्ठ स्थान रखता है श्री श्याम प्रभु व मंदिर में विराजमान बजरंगबली व कामना शिव परिवार के मनमोहक श्रृंगार के लिए कोलकाता से ही कुशल मालाकार से करने का निर्णय किया गया। मोहत्सव में आने वाले भग्तों को पूर्ण सुविधा मिले इस कार्य का विशेष ध्यान रखा जायेगा।
विस्तृत कार्यक्रम
- दिनांक 17 सितंबर 2026 वृहस्पतिवार - को नर - सेवा नारायण सेवा
- दिनांक 18 सितम्बर 2026 शुक्रवार को भव्य एवं विराट शोभायात्रा अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मन्दिर से
- दिनांक 19 सितंबर 2026, शनिवार को नयनाभिराम शृंगार, भजन संकीर्तन, अखंड ज्योत, छप्पन भोग, 59 वें प्रेम पुष्प (भजन पुस्तिका) का विमोचन
- दिनांक 20 सितम्बर 2026 रविवार को प्रात: 7:30 बजे से सुन्दरकाण्ड पाठ, सवामणि भोग, संपूर्ण दिवस भजन संकीर्तन।
आज की सभा में चंद्र प्रकाश बागला, धीरज बंका, विवेक ढांढनीयां, जितेश अग्रवाल, नितेश लखोटिया, बालकिशन परसरामपुरिया, राजेश सारस्वत, मनोज सिंघानिया, विकाश पाडिया उपस्थित थे। उक्त जानकारी श्री श्याम मंडल श्री श्याम मंदिर, अग्रसेन पथ रांची के मीडिया प्रभारी सुमित पोद्दार (9835331112) ने दी।