Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

गिरिडीह : तालाब में डूबने से मासूम की मौत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
गिरिडीह : तालाब में डूबने से मासूम की मौत
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, गिरिडीह। जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के कमलजोर अंबाटांड़ तालाब में गुरुवार को डूबने से आठ साल के मासूम बच्चे रेहान की मौत हो गयी। घटना के बाद इलाके में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।  

घटना की सूचना मिलते ही मुफ्फसिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा दिया। हालांकि परिजन शव लेकर वापस अंबाटांड़ पहुंच गये और झगरी स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय के बाहर हंगामा करने लगे।  

इस दौरान ग्रामीणों और परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि आठ साल का रेहान स्कूल आया हुआ था और स्कूल में पढ़ाई कर रहा था। तो ऐसे में वो स्कूल से कब तालाब चला गया। जबकि बैग स्कूल में ही रखा हुआ था। ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि शिक्षकों के लापरवाही के कारण ही उक्त घटना हुई है, अगर शिक्षक बच्चों पर ध्यान देते तो ऐसी घटना नहीं होती।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 78,258