Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रांची : तमाड़ थाना क्षेत्र से दो ब्राउन शुगर तस्कर गिरफ्तार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रांची : तमाड़ थाना क्षेत्र से दो ब्राउन शुगर तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन

रांची पुलिस की नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता 

टीम एबीएन, रांची। रांची पुलिस को नशे के कारोबार के खिलाफ एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। तमाड़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो ब्राउन शुगर तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से 15 ग्राम ब्राउन शुगर, 1 लाख 70 हजार रुपये नकद और अन्य सामान बरामद किया गया है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों तक पहुंचने के लिए आरोपियों को रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। 

बुंडू डीएसपी के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान तमाड़ थाना क्षेत्र से दो ब्राउन शुगर तस्करों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजा शिव दत्ता मलिक और आशिफ खान के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से करीब 15 ग्राम ब्राउन शुगर और 1 लाख 70 हजार रुपये नकद जब्त किये हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों इलाके में लंबे समय से ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार में सक्रिय थे। 

पुलिस अब दोनों आरोपियों से पूछताछ कर नशे के पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है। इसके लिए जल्द ही आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी, ताकि सप्लायर और इस कारोबार से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचा जा सके। पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इसमें शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जायेगा।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 43,586