Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

झारखंड : मारवाड़ी सम्मेलन की पूर्ण शराबबंदी और गुटखा-तंबाकू उत्पाद पर रोक लगाने की मांग

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झारखंड : मारवाड़ी सम्मेलन की पूर्ण शराबबंदी और गुटखा-तंबाकू उत्पाद पर रोक लगाने की मांग
विज्ञापन

मुख्यमंत्री से झारखंड में पूर्ण शराबबंदी एवं गुटखा, तंबाकू उत्पादों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को एक पत्र प्रेषित कर झारखंड राज्य में पूर्ण शराबबंदी एवं गुटका तंबाकू उत्पादों पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि झारखंड की जनता के स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा एवं भावी पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए राज्य में पूर्ण शराबबंदी तथा गुटखा एवं अन्य हानिकारक चबाने वाले तंबाकू उत्पादों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की कृपा करें। 

शराब एवं गुटखे के बढ़ते सेवन से अनेक परिवार आर्थिक, सामाजिक एवं मानसिक रूप से प्रभावित हो रहे हैं। घरेलू हिंसा, सड़क दुर्घटनाएं, अपराध, गंभीर बीमारियां तथा युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय है। यदि राज्य में प्रभावी रूप से पूर्ण शराबबंदी एवं गुटखा प्रतिबंध लागू किया जाता है, तो इससे लाखों परिवारों का जीवन बेहतर होगा तथा जनस्वास्थ्य में उल्लेखनीय सुधार आयेगा। 

उन्होंने पत्र में कहा है आपके पूज्य पिताजी एवं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय शिबू सोरेन ने अपने सार्वजनिक जीवन में नशामुक्त समाज के लिए निरंतर संघर्ष किया और समाज को इस दिशा में जागरूक करने का प्रयास किया। ऐसे में यदि आपके नेतृत्व में झारखंड में पूर्ण शराबबंदी लागू होती है तथा गुटखा जैसे नशे के उत्पादों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाता है, तो यह उनके नशामुक्त समाज के संकल्प को आगे बढ़ाने के साथ-साथ उनके प्रति एक सच्ची श्रद्धांजलि भी होगी। 

आग्रह है कि जनहित को सर्वोपरि रखते हुए झारखंड में पूर्ण शराबबंदी लागू करने तथा गुटखा एवं अन्य हानिकारक तंबाकू उत्पादों की बिक्री, भंडारण एवं सेवन पर कठोर एवं प्रभावी प्रतिबंध लगाने की दिशा में आवश्यक कदम उठाने की कृपा करें। हमें पूर्ण विश्वास है कि आपके नेतृत्व में झारखंड नशामुक्त, स्वस्थ एवं समृद्ध राज्य बनने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठायेगा। उक्त जानकारी झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 43,551