Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

एसएनएमएमसीएच की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवाल

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
एसएनएमएमसीएच की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवाल
विज्ञापन

गंदगी और अव्यवस्था के बीच मरीजों की जान खतरे में 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। धनबाद के सबसे बड़े अस्पताल शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) की स्वास्थ्य व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिलाध्यक्ष रत्नेश कुमार ने अस्पताल की बदहाल व्यवस्था, गंदगी और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  (ट्विटर) पर गंभीर चिंता जताते हुए राज्य सरकार से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। 

रत्नेश कुमार ने अपने पोस्ट में आरोप लगाया कि एसएनएमएमसीएच में अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही के कारण जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा हुआ है। उनका कहना है कि अस्पताल परिसर में साफ-सफाई की स्थिति बेहद खराब है, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अस्पताल में कई बार डॉक्टर समय पर उपलब्ध नहीं रहते और मरीजों का इलाज नर्सों के भरोसे चलता है। उनका कहना है कि यह स्थिति मरीजों की जान के साथ खिलवाड़ के समान है। उन्होंने सवाल उठाया कि सरकार द्वारा हर महीने अस्पताल पर लाखों रुपये खर्च किए जाने के बावजूद स्वास्थ्य सेवाओं में अपेक्षित सुधार क्यों नहीं हो रहा है। 

रत्नेश कुमार ने झारखंड सरकार से मांग की है कि अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था, साफ-सफाई और प्रशासनिक लापरवाही की उच्चस्तरीय जांच के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि मरीजों को बेहतर उपचार और सुरक्षित वातावरण मिल सके। 

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 33,698