Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

धनबाद : सोनारडीह-लिलोरी फाटक जाम

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
धनबाद : सोनारडीह-लिलोरी फाटक जाम
विज्ञापन

धनबाद रेल मंडल बैठक में गूंजा जनता का दर्द : प्रधानखंटा आरओबी, मिठू रोड अंडरपास और कुमारधुबी में ट्रेन ठहराव का मुद्दा उठाया   

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। धनबाद रेल मंडल सभागार में आयोजित मंडल संसदीय समिति की बैठक में धनबाद के सांसद ढुलू महतो ने जिले की 4 बड़ी रेल समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। बैठक में रेलवे बोर्ड और मंडल के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। 

सोनारडीह-लिलोरी फाटक: घंटों का जाम, आरओबी/ आरयूबी की मांग   

सांसद ने सबसे पहले सोनारडीह और लिलोरी स्थान रेलवे फाटक पर लगने वाले भीषण जाम का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि इन दोनों फाटकों पर रोजाना घंटों जाम लगता है। इससे हजारों छात्र, मरीज, कर्मचारी, व्यापारी और आम लोग परेशान हैं। सबसे गंभीर बात ये कि कई बार एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी जाम में फंस जाती हैं।  

सांसद ने इसे सिर्फ ट्रैफिक समस्या नहीं, बल्कि जनजीवन और सुरक्षा से जुड़ा मुद्दा बताया। उन्होंने रेलवे से सोनारडीह और लिलोरी में स्थायी समाधान के तौर पर आरओबी या आरयूबी बनाने की मांग की, ताकि लाखों लोगों को वर्षों पुरानी जाम से राहत मिल सके। 

बैठक में उठाये गया अन्य प्रमुख मुद्दे   

  1. प्रधानखंटा आरओबी की मरम्मत : जर्जर हो चुके ओवरब्रिज की तुरंत मरम्मत करायी जाये। 
  2. मिठू रोड अंडरपास : धनबाद शहर के इस व्यस्त मार्ग पर अंडरपास के लिए आवश्यक पहल की जाये। 
  3. कुमारधुबी स्टेशन में ट्रेनों का ठहराव : क्षेत्रीय यात्रियों की सुविधा के लिए यहां और ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित किया जाये। सांसद ने कहा कि ये सभी मांगें सीधे तौर पर आम जनता की सुविधा, सुरक्षा और क्षेत्रीय विकास से जुड़ी हैं। इन पर प्राथमिकता से कार्रवाई होनी चाहिए। 

रेलवे का आश्वासन   

बैठक में रेलवे अधिकारियों ने सभी मुद्दों को गंभीरता से सुना। उन्होंने कहा कि उठाये गये सभी मामलों की तकनीकी और प्रशासनिक स्तर पर समीक्षा कर जल्द आवश्यक कार्रवाई की जायेगी। सोनारडीह-लिलोरी फाटक जाम धनबाद की सबसे पुरानी समस्याओं में से एक है। रोजाना कोयला लोड गाड़ियों और पैसेंजर ट्रेनों के कारण फाटक बंद रहने से शहर का आधा ट्रैफिक प्रभावित होता है। सांसद ढुलू महतो ने स्पष्ट किया कि धनबाद की जनता की आवाज को वे हर मंच पर पूरी ताकत से उठाते रहेंगे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 32,579