Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

आरएसएस के वक्ता ने बतायी स्व के जीवन की अवधारणा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
आरएसएस के वक्ता ने बतायी स्व के जीवन की अवधारणा
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। न्यू एरिया, मोराबादी, रांची  स्थित गंगा प्रसाद बुधिया सरस्वती विद्या मंदिर में मंगलवार को युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवा पीढ़ी को उनके नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना तथा भारतीय जीवन मूल्यों एवं स्व यानी जो अपने आधारित जीवन की अवधारणा से परिचित कराना था। 

कार्यक्रम में विद्यालय के नवम एवं दशम वर्ग के लगभग 150 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, रांची महानगर के प्रचारक विशाल थे। अपने प्रेरक उद्बोधन में उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। 

उन्होंने विद्यार्थियों से अपने अधिकारों के साथ-साथ नागरिक कर्तव्यों का भी निष्ठापूर्वक पालन करने का आह्वान किया। स्व आधारित जीवन की अवधारणा पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने युवाओं को भारतीय संस्कृति, अपनी जड़ों तथा स्वाभिमान से जुड़े रहने की प्रेरणा दी। 

कार्यक्रम की सफलता में विद्यालय परिवार एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य आशीष, उप-प्रधानाचार्य आनंद प्रकाश, आचार्य वेद एवं मृत्युंजय सहित अन्य आचार्यगण उपस्थित रहे। 

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से गांधी नगर के कार्यवाह विकास, महाविद्यालय विद्यार्थी कार्य प्रमुख रूप, ह्रितिक, बौद्धिक प्रमुख सुधीर, बाल कार्य प्रमुख खगेश, संदीप तथा अन्य स्वयंसेवक बंधु भी कार्यक्रम में उपस्थित थे। 

कार्यक्रम का समापन राष्ट्र सेवा, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं आदर्श नागरिक बनने के संकल्प के साथ उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। उक्त जानकारी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, गांधी नगर के राजेंद्र प्रसाद ने दी। 

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 32,403