भाजपा ध्रुवीकरण के लिए लाती है ऐसे मुद्दे: श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद पर सांसद सुखदेव भगत का पलटवार
एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। लोहरदगा लोकसभा से सांसद कहा कि भाजपा सरकार असल मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए धार्मिक मुद्दों को हवा दे रही है।
श्रीभगत ने कहा मैं समझता हूं कि जब से भाजपा की सरकार आई है, वह केवल उन मुद्दों को देख रही है जिससे ध्रुवीकरण किया जा सके और हिंदू जनमानस का वोट लिया जा सके। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि नीट परीक्षा में गड़बड़ी, महंगाई, उपभोक्ताओं की समस्या और इथेनॉल जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए इस तरह के विषय लाये जा रहे हैं। सांसद ने कहा, क्या भगवान को भी मुक्ति की आवश्यकता है?
यह तो अहंकार वाली बात हो जाती है। जिसके बदौलत हम हैं, उन्हें हम मुक्त करें, यह हास्यास्पद लगता है। मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद विवाद को लेकर संत समाज और विहिप लगातार आंदोलन की बात कर रहे हैं। विहिप के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने इस मुद्दे सरकार चिट्ठी भी लिखी है।
सुखदेव भगत ने कहा, देश के सामने ठएएळ, बेरोजगारी, महंगाई जैसी कठिनाइयां हैं। सरकार को उन्हें प्राथमिकता से लेना चाहिए। धार्मिक भावनाओं को राजनीतिक एजेंडे के लिए इस्तेमाल करना देश के हित में नहीं है। सांसद का यह बयान संसद सत्र से ठीक पहले आया है, जहां विपक्ष सरकार को नीट और महंगाई के मुद्दे पर घेरने की तैयारी में है।