आज कुडू के रूद्र गांव में होगा अंतिम संस्कार
एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। लोहरदगा शांति नगर निवासी सेवानिवृत्ति प्रधानाध्यापक राज किशोर भारती का निधन चार जुलाई की शाम को इलाज के दौरान हृदय गति रुक जाने के कारण रांची में हो गया। वह 72 वर्ष के थे। उन्होंने अपने पीछे अजय भारती बंटी, अभय भारती पम्मी और निर्भय भारती चंकी समेत तीन पुत्र और पत्नी समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गये हैं। राज किशोर भारती 2014 में लोहरदगा प्रखंड के मन्हो मिडिल स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक के पद से सेवानिवृत हुए थे। इसके पूर्व वह किस्को प्रखंड के सुदूरवर्ती गांव छोटचोरगाई मिडिल स्कूल में अपनी सेवा दी थी।
मृदुभाषी, मिलनसार और सबों के साथ समभाव रखने वाले राजकिशोर भारती के निधन से पूरे शहर में शोक किला है। उनके पुत्र अभय भारती न केवल हिंडालको के कनीय अधिकारी हैं, बल्कि पतंजलि योग समिति के जिला अधिकारी और जिला स्तरीय योग शिक्षक भी हैं। उनकी पोती खुशी भारती जिला स्तरीय योग प्रशिक्षिका है।
राजकिशोर भारती के निधन पर हिंडालको के कंट्री हेड बिजेश कुमार झा, एच आर अधिकारी नीरज कुमार, श्रीमती मोहंती लाल, लालनवल किशोर नाथ शाहदेव,बालकिशोर नाथ शाहदेव,शिक्षक विजय शंकर दुबे, शैलेंद्र कुमार सुमन, गुरुकुल शांति आश्रम के आचार्य शरच्चंद्र आर्य, वैद्यनाथ मिश्र, राजू गुप्ता, विनोद सिंह, अरुण बर्मा,राजेश साहू, रामनारायण प्रसाद,प्रभात भगत,आशीष आर्य, भूषण प्रसाद, ओमप्रकाश सिंह, मनोज गुप्ता मन्ना,निधिकांत प्रसाद, प्रवीण भारती, शिव शंकर सिंह, कृपा प्रसाद सिंह, अजय मधुर, संजय मधुर सावित्री मधुर समेत तमाम लोगों ने शोक व्यक्त किया है। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार रविवार को सुबह नौ बजे लोहरदगा शांति नगर से अंतिम यात्रा कुडू प्रखंड के रूद्र गांव में के लिए निकलेगी। उनका अंतिम संस्कार रूद्र गांव में किया जायेगा।