Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

चलती ट्रेन बनी अस्पताल, महिला ने दिया बच्चे को जन्म

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
चलती ट्रेन बनी अस्पताल, महिला ने दिया बच्चे को जन्म
विज्ञापन

चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, 25-वर्षीय महिला ने दिया बच्चे को जन्म 

एबीएन सोशल डेस्क। देवघर जिले के मधुपुर रेलवे स्टेशन के नजदीक 25-वर्षीय एक महिला ने शुक्रवार को एक चलती रेलगाड़ी में बच्चे को जन्म दिया। रेलवे के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।  

मधुपुर रेलवे स्टेशन के अधीक्षक राज शेखर ने बताया कि फराह नशीन नामक महिला अपने भाई आफताब आलम के साथ हावड़ा-नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस के वातानुकूलित डिब्बे में सवार होकर हावड़ा से बिहार के जमुई स्थित अपने मायके जा रही थी। रेलवे अधिकारी ने बताया, नशीन को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। 

जब उनकी हालत बिगड़ने लगी, तो दूसरे यात्रियों ने उनकी निजता और सुरक्षा का ध्यान रखते हुए कपड़ों से एक अस्थायी आड़ बना दी। उन्होंने बताया कि इसके बाद, कोच अटेंडेंट ने रेलवे नियंत्रण कक्ष को मामले की जानकारी दी, जिसने मधुपुर स्टेशन मास्टर को सूचित किया और यात्री के लिए उचित चिकित्सा सुविधा का प्रबंध करने का निर्देश दिया। स्टेशन मास्टर ने मधुपुर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) को सतर्क किया।

अधिकारी ने बताया कि जैसे ही रेलगाड़ी स्टेशन पर रुकी, स्वास्थ्यकर्मी डिब्बे में दाखिल हुए। हालांकि, चलती रेलगाड़ी में ही महिला का सुरक्षित प्रसव हो चुका था। उन्होंने बताया कि चिकित्सा दल ने तुरंत मां और नवजात शिशु को आवश्यक चिकित्सा सहायता प्रदान की।

अधिकारी ने बताया, मधुपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचने पर, आरपीएफ और जीआरपी के अधिकारियों ने चिकित्सा टीम और पैरामेडिक कर्मी के साथ महिला और बच्चे की जांच की और इलाज के लिए दोनों को मधुपुर उपमंडल अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 48,650