Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

संपूर्ण सामाजिक समरसता के साथ संगठन : जयराम महतो

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
संपूर्ण सामाजिक समरसता के साथ संगठन : जयराम महतो
विज्ञापन

प्रमंडलीय अध्यक्ष बनने के बाद कृष्णा चिक बड़ाइक ने केंद्रीय अध्यक्ष से की औपचारिक मुलाकात 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड की उभरती राजनीतिक पार्टी झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा अपनी सक्रिय राजनीतिक कार्यशैली के कारण राज्य की राजनीति में लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है। पार्टी इन दिनों राज्यभर में संगठनात्मक पुनर्गठन एवं विस्तार अभियान को गति दे रही है। 

इसी क्रम में दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल अध्यक्ष नवनियुक्त होने के बाद कृष्णा चिक बड़ाइक ने आज शुक्रवार को पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो से उनके आवासीय कार्यालय, तोपचांची में शिष्टाचार एवं औपचारिक मुलाकात की। इस दौरान संगठन की भावी रणनीति, राजनीतिक गतिविधियों तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। 

इस अवसर पर केंद्रीय अध्यक्ष जयराम कुमार महतो ने कहा कि झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा संपूर्ण सामाजिक समरसता के सिद्धांत पर आगे बढ़ रहा है। पार्टी सभी जाति, वर्ग एवं समुदाय के सहयोग से झारखंड के अधिकार, सम्मान और जनहित के मुद्दों पर निरंतर संघर्ष करती रहेगी। 

मुलाकात के उपरांत मीडिया से बातचीत करते हुए कृष्णा चिक बड़ाइक ने कहा कि वे केंद्रीय अध्यक्ष के निर्देशों एवं पार्टी के सिद्धांतों का पालन करते हुए रांची, गुमला, खूंटी, लोहरदगा एवं सिमडेगा जिलों में संगठनात्मक पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के सहयोग से संगठन को पारदर्शी, मजबूत एवं जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। 

बताते चलें कि गुमला बिशुनपुर निवासी कृष्णा चिक बड़ाइक पिछले तीन वर्षों से संगठन की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। इस दौरान उन्होंने बुटी डॉक्टर हॉस्पिटल, लोहरदगा में पीड़ित मरीज को न्याय दिलाने, हिंडालको पाखर क्षेत्र में रैयतों को नियोजन दिलाने, ज्ञानचंद अग्रवाल माइंस, गुमला में कर्मियों के मुआवजा दिलवाने सहित विभिन्न जनसरोकारों से जुड़े आंदोलनों में सक्रिय योगदान दिया है। 

आज के शिष्टाचार मुलाकात के दौरान संगठन पदाधिकारी लक्की रामू राज, जयराम महतो, बजरंग महतो, प्रदीप कुमार महतो, खुदीराम महतो, मदन कुशवाहा, केसी मेहता आदि सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद है। 

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 32,562