Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

एदलहातू के श्री महामृत्युंजय महादेव मंदिर से आज निकलेगी भव्य कलश यात्रा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
एदलहातू के श्री महामृत्युंजय महादेव मंदिर से आज निकलेगी भव्य कलश यात्रा
विज्ञापन

मंदिर के स्थापना वर्षगांठ महोत्सव का कार्यक्रम एक से आठ जुलाई तक 

टीम एबीएन, रांची। मोराबादी के एदलहातू स्थित श्री महामृत्युंजय महादेव मंदिर के स्थापना वर्षगांठ महोत्सव का कार्यक्रम 1 जुलाई से प्रारंभ हो जायेगा। परमपूज्य श्री जीयर स्वामी जी महाराज (बिहार) के सान्निध्य में आयोजित इस कार्यक्रम की कलश यात्रा 1 जुलाई को निकाली जायेगी। इस दौरान 1 से 8 जुलाई तक श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान महायज्ञ आयोजित होगा। 

1 से 7 जुलाई तक शाम 4 बजे से कथा प्रवचन होगी। 8 जुलाई को भंडारा का महाप्रसाद वितरण होगा। इस दौरान प्रतिदिन नित्य प्रात: वेद पाठ होंगे। सभी कार्यक्रम परमपूज्य श्री देवेंद्र आचार्य जी महाराज (गया, बिहार) के मुखारबिंद से संपन्न होगा। मौके पर आयोजन समिति के सक्रिय सदस्य सुधीर सिंह ने बताया कि एदलहातू का श्री महामृत्युंजय महादेव मंदिर इलाके का प्रसिद्ध धर्मस्थल बनता जा रहा है। 

स्थापना काल से ही इसके स्थापना दिवस पर हर वर्ष भव्य आयोजन बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता रहा है। इस बार भी कार्यक्रम को लेकर वाटर प्रूफ पंडाल बनाया गया है। उन्होंने क्षेत्र के सभी लोगों को सादर आमंत्रित कर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 44,329