Breaking News
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

धनबाद : पुटकी के करकेंद टीओपी के पीछे जंगलों में चल रहा अवैध कोयला कारोबार

धनबाद : पुटकी के करकेंद टीओपी के पीछे जंगलों में चल रहा अवैध कोयला कारोबार
विज्ञापन
  • धनबाद पुटकी क्षेत्र अंतर्गत करकेंद टीओपी के पीछे जंगलों में अवैध डिपो संचालित कर चलाया जा रहा अवैध कोयला कारोबार

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। जिले के पुटकी क्षेत्र अंतर्गत करकेंद टीओपी के पीछे स्थित जंगल में कथित रूप से अवैध कोयला डिपो संचालित कर बड़े पैमाने पर अवैध कोयला कारोबार चलाया जा रहा है जहां प्रतिदिन अवैध कोयला भंडारण कर रात्रि में ट्रकों ओर हाईवे के माध्यम से बाहर मंडियों में भेजा जाता है ।

इस अवैध कोयला कारोबार के वजह से थाना प्रभारी की भी छवि को धूमिल करने का प्रयास करते आ रहे कोयला माफिया। जिसको लेकर अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ जिला अध्यक्ष रत्नेश कुमार ने सोशल मीडिया x पर झारखंड सरकार, धनबाद पुलिस, झारखंड पुलिस विधायक रागिनी सिंह को ट्वीट कर अवैध कोयला तस्करी पर रोक लगाने की मांग की।

उन्होंने लिखा कि यहां बड़े पैमाने पर अवैध रूप से कोयले का भंडारण और कारोबार किया जा रहा है। रत्नेश कुमार ने पुलिस एवं CISF को इस मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने तथा अवैध गतिविधियों पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। 

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 5,446